बागपत। विपुल जैन
रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल चौधरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा और दिल्ली पुलिस की नोजवान हेड कांस्टेबल शैली बंसल को कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजे जाने की मांग की।
कपिल चौधरी ने बताया कि शैली बंसल दिल्ली पुलिस की नौजवान हेड कांस्टेबल थी, जो जिला गौतमबुद्ध नगर के कुलेसरा गांव की निवासी थी। वह पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी थाने में तैनात थी। उनकी दुखद मृत्यु हो गई है। कोरोना की इस महामारी में वह नियमित रूप से पूरी शिद्दत से अपनी ड्यूटी का निर्वाह कर रही थी। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें नोएडा के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। नंदनगरी थाने में उनकी चार से पांच सहयोगी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। कहा कि आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार भी कांस्टेबल शैली बंसल की मृत्यु को कोरोना योद्धा का सम्मान प्राप्त होना चाहिए। नंदनगरी थाने की इंस्पेक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। दावा किया कि शैली बंसल की मृत्यु भी कोरोना से लड़ाई लड़ते ही हुई है। उन्होंने पुलिस एवं महिलाओं के मनोबल के लिए मुख्यमंत्री से इस बहादुर महिला सिपाही की शहादत को कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजे जाने की सिफारिश की।
If you have any doubts, please let me know