बागपत। विपुल जैन
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग ने डॉ वीके मिश्रा उर्फ आर्यन की संगठन के प्रति सक्रियता व निष्ठा को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रचारक के पद पर नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्ति पर उन्हें अनेक लोगों ने बधाई दी है। वहीं डॉ वीके मिश्रा ने कहा कि वह संगठन की नीतियां व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे तथा एवं देश हित और समाज हित में कार्य किए जाएंगे।
हिंदुत्व की रक्षा के लिए संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे।
बिना भेदभाव, जातिवाद एवं सभी को एक साथ लेकर देश हित और समाज हित के लिए कार्य किए जाएंगे, ताकि हमारा देश उन्नति की ओर बढ़ता रहे। बताया कि संगठन द्वारा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छ भारत अभियान जैसे अनेक विषयों पर पूरे देश में कार्य किया जा रहा है। कहा कि बेटी और बेटों में कोई फर्क नहीं होता है। फर्क हमारी सोच में होता है। सोच को बदल कर देखिए तो देश खूबसूरत नजर आएगा। स्वच्छ भारत बनाने के लिए हम सब को एक साथ मिलकर साफ सफाई एवं स्वच्छता की ओर मजबूती से कदम उठाना चाहिए, जिससे हमारा देश स्वच्छ भारत की मिसाल बने। कहा कि आज पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है। वह राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभी देशवासी एवं सभी जरूरतमंद को हर सुविधा साधन मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
If you have any doubts, please let me know