समाज सेविका ने मास्क बनाकर लोगों को बांटे । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
बागपत के बसा टीकरी गांव की समाज सेविका बबीता सिसोदिया ने 45 मास्क बनाकर ग्रामवासियों को वितरित किए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि हमारा दैनिक कर्तव्य यह है कि गरीब,असहाय व भूखे व्यक्ति की अवश्य सहायता करें। जब भी घर से निकले मास्क लगाकर निकले। जरूरी काम हो तभी घर से निकले नहीं तो घर पर ही रहे और सुरक्षित रहे। इसके अलावा नारी शक्ति  रितु सिसोदिया, सविता सिसोदिया और सपना सिसोदिया आदि ने भी समस्त गांववासियों के लिए मास्क बनाकर उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top