बागपत का बेटा मनीष चोधरी सेना में बना लेफ्टिनेंट । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नगर के गर्ग एंक्लेव का रहने वाला मनीष चौधरी पासिंग आउट परेड पास करके सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। इससे परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है और उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 
मूल रूप से बिहारीपुर गांव के रहने वाले मनीष चौधरी का परिवार वर्तमान में नगर के गर्ग एंक्लेव में रहता है। बेटे की इस उपलब्धि से उसके पिता चौधरी नरेंद्र पाल सिंह भी प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं। मनीष चौधरी ने कक्षा दसवीं की परीक्षा नगर के क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल से उत्तीर्ण की। उसके बाद वर्ष 2015 में इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा से 12वीं की परीक्षा पास की और जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीष चौधरी ने प्रथम प्रयास में ही एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। वह पिछले 3 वर्ष से एनडीए खड़कवासला पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। कोरोना की वजह से पासिंग आउट परेड में परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हो पाया। उधर, मनीष चौधरी के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर समाजसेवी नीरज नैन समेत काफी लोगों ने उसे बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top