श्रमिकों ने अपने श्रम से समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला रखी । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा की ओर से चलाए जा रहे परिवार संपर्क अभियान के अंतर्गत शनिवार को बड़ौत की शिव विहार कॉलोनी में पूर्व मंत्री चौधरी साहब सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज कौशिक के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
रमेश चंद तोमर पूर्व चेयरमैन कोऑपरेटिव सोसायटी बड़ौत के आवास पर पूर्व मंत्री चौधरी साहब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। उन्होंने मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नीरज कौशिक ने बताया कि केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करने को तैयार है। भाजपा ने जनधन योजना द्वारा गरीबों के खाते खोलने, मुफ्त बिजली और रसोई गैस कनेक्शन देने आदि की व्यवस्था की तथा गरीबों को शौचालय और आवास देने का कीर्तिमान स्थापित किया। 
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश में पहुंचे श्रमिक भाई- बहनों को रोजगार के साथ ही उनकी सुरक्षा और सम्मान का भी ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से रमेश तोमर पूर्व चेयरमैन कोऑपरेटिव सोसायटी बड़ौत, धर्मेंद्र तोमर चेयरमैन गन्ना परिषद, अजीत सिंह तोमर, राजकुमार मलकपुर, गौरव शर्मा नगर उपाध्यक्ष भाजपा, सुभाष तोमर, विनीत तोमर, अजय वर्मा एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top