बागपत। विपुल जैन
गढ़ी कलंजरी गांव में भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को मास्क का वितरण किया।
इस दौरान उन्होंने लोगों को नरेंद्र मोदी जी का देश के नाम संबोधन पत्र भी वितरित किया। नरेश वर्मा ने सभी से सोशल डिस्टेन्स का पालन करने के लिए कहा। कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सभी भाजपा कार्यकर्ता को ऐसे समय में आगे आकर सभी लोगों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर अभिषेक वर्मा, विवेक वर्मा,गौरव वर्मा,सुमित खटाना फीरे कसाना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
If you have any doubts, please let me know