बागपत। विपुल जैन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बड़ौत ईकाई ने अपने कार्यालय में कोरोना योद्धा पत्रकारों को मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष भूपेश बब्बर ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया के लोग भयभीत हैं। हमारे देश मे लॉकडाउन है, इन सबके बावजूद कोरोना फाइटर्स के रूप में पत्रकार लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं और लोगों तक सही और सटीक खबरों को पहुंचा रहे हैं। वे चाहते तो छुट्टी लेकर अपने घरों में बैठ सकते थे, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने कर्तव्य का निःस्वार्थ भाव से निर्वहन कर रहे हैं। इसके लिए उनकी संस्था उन्हें सेल्यूट करती है। इस मौके पर महामंत्री अनुराग जैन ने कहा कि ये लोग अपनी जान की परवाह न कर दूसरों की जान बचाने में लगे हैं। इन्ही के साथ डाक्टर व पुलिसकर्मी चौबीस घंटे हम लोगों की सेवा में लगे रहते हैं। इस कारण सभी कोरोना वॉरियर्स को संगठन द्वारा सम्मानित कर वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
सम्मानित होने वाले पत्रकारों में आरिफ मलिक, गौरव तोमर, विवेक कौशिक, अमित सैनी,अरुण राठी, संदीप दहिया, दुष्यंत त्यागी, अनिल शर्मा आदि शामिल थे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रिंकू जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इसरार खान, डॉक्टर देवेंद्र पवार, राजेंद्र सखूजा, अंकित जैन, अंकित जैन, विपिन जैन, नवनीत जैन, इमरान प्रधान आदि मौजूद रहे।
If you have any doubts, please let me know