बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी एवं बागपत के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह की बेटी चारु प्रज्ञा ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क व इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए जूस के पैकेट वितरित किये।
चारु प्रज्ञा ने कहा कि इस समय कोरोना का संक्रमण चल रहा है। अब तक काफी लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है तथा काफी लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। ऐसे में सभी का सतर्क होना बहुत जरूरी है। साथ ही इन सब बातों को देखते हुए हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि समाज के गरीब, निर्धन,असहाय व दीन- दुखियों की भी मदद करे। कहा कि उनकी सेवा ही सच्ची ईश्वरीय भक्ति है। उन्होंने सभी बच्चों, बुजुर्गों व नौजवानों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया। कहा कि सभी लोग अपने घर पर रहें सुरक्षित रहें। जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकले। हाथों को साबुन से धोते रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। साथ ही उन्होंने उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से भी अवगत कराया और उनसे लाभ उठाने की अपील की। कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों की हितेषी है और उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हुई है, जिससे सभी को लाभ उठाना चाहिए।
If you have any doubts, please let me know