बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी ने पलड़ी गांव में एक बुजुर्ग महिला को राशन उपलब्ध कराकर नेक कार्य किया है, जिसकी समाज के सभी लोग सराहना कर रहे हैं।
दो दिन पूर्व आदर्श गांव पलडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी मास्क का वितरण करने के लिए गए थे। उन्हें यहा एक गरीब बुजुर्ग महिला ने राशन कार्ड ना होने के कारण राशन की समस्या से अवगत कराया था। इसी को देखते हुए वह रविवार को गांव पलडी पहुचे और बुजुर्ग महिला को राशन उपलब्ध कराया। साथ ही गांव के राशन विक्रेता को भी महिला की समस्या से अवगत कराया और उनका ध्यान रखने की बात कही। इस मौके पर सकेंद्र चौधरी, तुषार सिंह ,मोहित सोलंकी, अर्जुन गुलिया आदि थे।
If you have any doubts, please let me know