बागपत। विपुल जैन
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी एवं जिला रेडक्रॉस समिति बागपत व इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी बागपत के संयुक्त तत्वाधान में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुई और उन्होंने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। समाज सेवी अभिमन्यु गुप्ता ने धर्मपत्नी संतोष गुप्ता के साथ 54 वी बार रक्तदान कर एक मिसाल कायम की। शिविर में 60 स्त्री एवं पुरुषों ने स्वेच्छा से मानव जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पंकज गुप्ता, सचिव दीपक गोयल, प्रधान हरेंद्र पंवार बली, उत्सव जिंदल, डॉक्टर सीमा यादव, अनिल गांधी, मनोज सिंघल, यशपाल सिंह राजपूत,
महेश गोयल, अतुल गोयल आदि थे।
If you have any doubts, please let me know