बागपत। विपुल जैन
पर्यावरणविद सुरेंद्र चौहान तुगाना ने एक पेड़ टूटने के बदले क्षेत्र में सो पौधे लगाने का ऐलान किया है।
छपरौली थाना परिसर में खड़ा 80 साल पुराना नीम का पेड़ टूट कर गिर गया। जिसका पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना को पता चला तो बड़ा दुख हुआ। सुरेंद्र सिंह तुगाना कई वर्षों से पौधों का रोपण कर रहे हैं एवं लोगों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने इस नीम के वृक्ष के बदले क्षेत्र में व थाना आवासीय परिसर में सो पौधे लगाने का एलान किया है। साथ ही कहा कि पूरे क्षेत्र में जहां-जहां भी इन पौधों का रोपण किया जाएगा वहाँ नजदीकी ग्रामीणों को उन पौधों की देखरेख एवम संरक्षण की शपथ भी दिलाई जाएगी। सुरेंद्र सिंह तुगाना के इस फैसले का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है।
If you have any doubts, please let me know