बागपत। विपुल जैन
व्यापारियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए टटीरी में रविवार को अवैध रास्तों को बंद करा दिया गया।
व्यापार संघ टटीरी के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि लाला लाजपत राय मार्केट, रेलवे रोड व अग्रवाल मंडी टटीरी में दो अवैध रास्तो को सभासद राजीव गोयल के सहयोग से पाइपों पर जंजीर लगवा कर बंद करा दिया है, जिससे अपराधिक तत्वों पर रोक लग सके। क्योंकि अधिकतर अपराधी घटना करके इन्हीं रास्तों का प्रयोग करके भाग जाते थे। बाजार में इस तरह के दो रास्ते हैं। दोनों को ही बंद करवा दिया गया है। कहा व्यापारियों की सुरक्षा एवं सुविधा प्राथमिकता पर है। शीघ्र ही यहाँ सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायंगे। इसका फंड नगर पंचायत में आ चुका है। केवल टेंडर होना बाकी है। इस अवसर पर संगठन मंत्री पंकज गुप्ता, संयुक्त मंत्री दीपक गोयल, अनिल गांधी, तेजपाल प्रधान, अनिल गोयल, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
If you have any doubts, please let me know