बॉलीवुड एक्टर सुशांत राजपूत कांड की हो सीबीआई जांच : दीपक । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। 
उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या की गई है। इसलिए इस कांड की सीबीआई जांच होना बेहद आवश्यक है। कहा कि सुशांत राजपूत एक बड़ा नाम और बॉलीवुड का उभरता हुआ चेहरा था। उन्होंने एक टीवी धारावाहिक से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की और उसके बाद बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया। जिसमें उनकी काफी फिल्में हिट भी रही। कहा कि जीवन के इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बाद भला कोई क्यों आत्महत्या करेगा। यह बहुत बड़ा सोचने वाला सवाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top