फेस मास्क को बढ़ावा देने के लिए हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
सरल केयर फाउंडेशन ने कोरोना संक्रमण से मुकाबले के लिए फेस मास्क पहनने को बढ़ावा देने के लिए सरल का स्वैग - फैशन विद मास्क ऑन लाइन प्रतियोगिता कराई, इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 
आने वाले दिनों में फेसमास्क फैशन का एक अंग बनने जा रहा है। जिसमे लोग अपनी ड्रेस से मैचिंग मास्क पहन कर पार्टी में दिखेंगे। ड्रेस बनाने वाली कई बड़ी कंपनियों ने भी अब मास्क बनाने शुरू कर दिये है। फैशन डिजाइनर भी इस पर काम कर रहे है। फैशन और ज्वैलरी पर काम कर रहे लोग मास्क को फैशन और लाइफ स्टाइल से जोड़ कर आधुनिक जीवनशैली का हिस्सा मान कर चल रहे है। केवल महिलाओं के लिए ही नही बच्चो और पुरूषों के लिए भी डिज़ाइनर मास्क मिलने लगे है।
सरल केयर फाउंडेशन की प्रेसिडेंट रीता सिंह ने बताया कि  इस प्रतियोगिता में दिल्ली, मुम्बई,  बंगलुरू सहित देश के अलग- अलग हिस्सों में रहने वालों ने भाग लिया। सभी ने डेली और पार्टी में पहने जाने वाले मास्क पहन कर फोटो भेजी। इसमें हिस्सा लेने वालों में फिल्म और मॉडलिंग की दुनिया से जुड़े लोगों ने भी हिस्सा लिया। भारत मे ऐसा पहला आयोजन है। जिसमे खूबसूरत मास्क को प्रतियोगिता का रूप देकर आगे बढ़ाया गया है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों में अनामिका चौधरी, रीता सिंह, सुप्रीति बाली, डॉक्टर शुचि त्रिपाठी, रितु सिंह, अजंलि राना, पारुल कपूर, अर्चना गोस्वामी, कविता श्रीवास्तव, डॉक्टर स्नेहिल पांडेय, सालविका सिंह, संयोगिता गुप्ता, दीप्ति जेटली, इंद्रिका त्यागी, रुचि खान, रुचि रस्तोगी, संगीता सिंह, ऋतु वर्मा, शैलवी राजपूत, ललिता प्रदीप,  दीप्ती मित्तल, नेहा सिंह, रुद्र सिंह, डॉक्टर दीप्ति भल्ला, विनीता श्रीवास्तव, अमिता सिंह, आनया सूरी, इरा मजूमदार, अनुपम बाछिल, निशा मिश्रा, रश्मि मेहरोत्रा, सरुपा तिवारी, मानसी प्रीत, रितु गुप्ता, संचयिता, श्रद्धा वाजपेयी, राखी लखन, अर्चना श्रीवास्तव, रचना अग्रवाल, स्वरा त्रिपाठी, रेनू अग्रवाल, पुनिता भटनागर, मनोज सिंह चौहान, रुचि जैन, कनिका शर्मा, कृतिका शर्मा, अनमोल, शाम्भवी शुक्ला, सुधा चौधरी, नीरजा शुक्ला और अनिता शर्मा आदि शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top