तीन लेफ्टिनेंट का स्वागत करेगी जिला जाट महासभा। NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
जिला जाट महासभा ने बागपत जिले में चुनकर आए तीन लेफ्टिनेंट का स्वागत करने का निर्णय लिया है। 

जिला जाट महासभा के जिला सचिव गजेंद्र सिंह कुंडू एवं जिला महासचिव अश्वनी तोमर ने बताया कि बागपत जिले के लुहारी गांव के अरविंद दांगी, बिहारीपुर गांव के मनीष चौधरी एवं बडोली गांव के शुभम तोमर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार, गांव एवं जिले का नाम रोशन किया है। कहा कि इन तीनों प्रतिभाओं को जिला जाट महासभा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। इससे सकारात्मक  प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि जाट समुदाय के बच्चों को भी ऐसी प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की प्रगति में हिस्सा बनना चाहिए। जिला जाट महासभा बागपत के अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह, प्रधान संरक्षक विनोद खेड़ा, उपाध्यक्ष अरुण तोमर, चरण सिंह, चौधरी धर्मपाल सिंह, मास्टर कंवरपाल ढाका व मास्टर महावीर राणा आदि ने तीनों लेफ्टिनेंट को बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top