बागपत। विपुल जैन
यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2020 की तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है। राज्य लोक सूचना अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में इसकी जानकारी दी है।
गत दिनों सिंघावली अहीर गांव के रहने वाले रालोद नेता रामपाल यादव ने आरटीआई के तहत राज्य निर्वाचन आयोग से यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2020 की सूचना मांगी थी। अब उनके पास आए पत्र में कहा गया है कि अभी तक सामान्य निर्वाचन 2020 की कोई भी तिथि घोषित नहीं की गई है।
साथ ही बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग का कार्य त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली तैयार करना तथा उनके निर्वाचनो के अधीक्षण, निदेशन एवं नियंत्रण का है। प्रधान पद का आरक्षण, निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा कराया जाता है। इसके अतिरिक्त राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत निर्वाचक नामावली तैयार कराई जाती है। पंचायत निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण कार्य की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। लोकसभा, विधानसभा के निर्वाचक नामावली एवं पंचायत निर्वाचक नामावली एक करने का अधिकार क्षेत्र विधायिका के अधीन है।
If you have any doubts, please let me know