सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में हुई ऑनलाइन परीक्षा । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नगर के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों की ऑनलाइन परीक्षा ली गई। इसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। 
कोरोना संकट के चलते स्कूल- काॅलेज मार्च माह से ही बंद चल रहे हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान न हो, इसके लिए मार्च माह से ही स्कूल द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इन ऑनलाइन कक्षाओं के साथ-साथ प्रत्येक माह ऑनलाइन परीक्षाओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को स्कूल में बच्चों की ऑनलाइन परीक्षा हुई। 
कक्षा 10 व कक्षा 12 के बच्चों के लिए विशेष रूप से बोर्ड पैटर्न के आधार पर ऑनलाइन परीक्षाएं ली गई। बच्चों ने मोबाईल व लैपटाॅप के माध्यम से परीक्षा दी।
स्कूल के प्रबन्धक अजय गोयल  ने बच्चों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं और ऑनलाइन परीक्षाओं को गम्भीरता से लेना चाहिए। 
ऑनलाइन परीक्षा आयोजन में बबलेश कुमार, पंकज, गौरव, बबीता, ज्योति, जेकेजैन, सुमित, पवन, अमित आदि का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top