बागपत। विपुल जैन
बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर अतिशीघ्र ही राष्ट्रीय ध्वज लहराता नज़र आएगा। पंडित राधेकृष्ण शर्मा सदस्य रेलवे सलाहकार समिति ने बताया कि उन्होंने रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में राष्ट्रीय ध्वज बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर लगवाने का प्रस्ताव रखा था। जिसके लिए वे निरंतर प्रयासरत थे तथा वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों से संपर्क में थे। इसके लिए पिछले दिनों उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से पत्राचार के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के लिए मांग रखी थी। अब यह मांग पूरी होने जा रही है और अतिशीघ्र बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर तिरंगा लहराता नजर आएगा। इस प्रयास के सफल होने के लिए उन्होंने डॉ सत्यपाल सिंह सांसद बागपत व रेलवे अधिकरियों को धन्यवाद दिया है।
If you have any doubts, please let me know