विधायक ने सोनभद्र के प्रवासी मजदूरो के लिए चलवाई स्पेशल बस । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
छपरौली से भाजपा विधायक सहेन्द्र सिंह ने सोनभद्र के प्रवासी मजदूरो के लिए बड़ौत डिपो से सोनभद्र के लिए स्पेशल बस चलवाईं है। जिसके द्वारा विधानसभा क्षेत्र में सोनभद्र से अपनी रोजी रोटी कमाने आए मजदूरो को उनके गंतव्य स्थान सोनभद्र तक पहुंचाया गया।

विधायक ने बताया कि सोमवार को जब वह वीडियो कॉल के माध्यम से क्षेत्रवासियों से संवाद कर रहे थे तब क्षेत्रवासियों द्वारा उनके संज्ञान में लाया गया था कि सोनभद्र के कुछ प्रवासी मजदूर विधानसभा क्षेत्र में काम करने के लिए आये थे। परंतु लॉक डाउन के कारण अब उन्हें वापस अपने गंतव्य स्थान तक पहुँचने में काफी परेशानी हो रही थी। साथ ही कुछ प्रवासी मजदूर जो  शिविर बंद होने से परेशान थे, वह भी अपने गृह जनपद सोनभद्र जाने पर आमदा थे। उन मजदूरों पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संजीव राठी की नजर पड़ी। पूछताछ करने पर प्रवासी मजदूरों ने संजीव राठी को अपनी व्यथा बताई और अपने घर सोनभद्र जाने की इच्छा जताई, जिसके लिए संजीव राठी ने फोन पर पूरा  मामला पर बताया। विधायक ने बताया कि सभी प्रवासी मजदूर काफी चिंतित थे ओर अपने गृह जनपद जाने के लिए रट लगाए हुए थे। जिसके लिए विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए  लखनऊ , मेरठ में उच्चाधिकारियों से एवं क्षेत्रीय प्रबंधक मेरठ एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बड़ौत द्वारा वार्ता करके प्रवासी मजूदरों के लिए  बड़ौत डिपो से सोनभद्र के लिए स्पेशल बस और उनके खाने पीने की व्यवस्था कराई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top