बागपत। विपुल जैन
जिला रेडक्रास समिति बागपत एवं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के संयुक्त तत्वावधान में जिला रक्तकोष बागपत के सहयोग से कोविड-19 से मानव जीवन की रक्षा के लिए आगामी 4 जून को अग्रवाल धर्मशाला टटीरी में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने मानव जीवन की रक्षा के लिए सभी से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लगाया जाएगा। इस मौके पर संयोजक पंकज गुप्ता, अध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल, सचिव दीपक गोयल आदि थे।
If you have any doubts, please let me know