वीके मिश्रा ब्राहमण सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
हिन्दुस्तान ब्राहमण गौरव सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश नारायण उपाध्याय ने वीके मिश्रा उर्फ आर्यन की संगठन के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए उन्हें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है।

साथ ही आशा व्यक्त की कि वह संगठन के प्रति ईमानदारी व निष्ठापूर्वक अपने पद का निर्वहन करेंगे। उधर, अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद वीके मिश्रा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका कड़ाई से पालन करेंगे। संगठन की नीतियों व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंसानियत व मानवता को जीवित रखना उनके जीवन का पहला कर्तव्य है। वह इस पर हमेशा कायम रहेंगे और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top