बागपत। विपुल जैन
कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाऊन की वजह से लोग अपने-अपने घरों में कैद है, जिसके चलते गरीब परिवारों व बेजुबान जानवरो के सामने संकट खड़ा हो गया है। उन्हें खाने-पीने की काफी दिक्कतें हो रही है। ऐसे में समाज सेवी लोग उनके लिए फरिश्ता बनकर आगे आ रहे हैं।
जिला पंचायत वार्ड नंबर 21 के सदस्य एवं अखिल भारतीय यादव महासभा दिल्ली के अध्यक्ष बाहुबली दीपक यादव लॉक डाउन की शुरुआत से ही गरीब लोगों व बेजुबान जानवरो की सेवा में लगे हुए है। सोमवार को भी बड़ा गांव की नहर पर उन्होंने बंदरों को केलों का वितरण किया। उनके इस कार्य की सभी ग्रामीण प्रशंसा कर रहे हैं। दीपक यादव ने कहा कि जिस तरह
प्रशासन व सरकार लगातार गरीब लोगों को राशन का वितरण कर रही है, ताकि कोई परिवार भूखा न रहे, उसी प्रकार उन्हें बेजुबान जानवरों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह भी बेजुबान जानवरों की सेवा के लिए आगे आकर अपना फर्ज निभाये।
If you have any doubts, please let me know