बागपत। विपुल जैन
भगत जी स्वीट्स हाउस अग्रवाल मंडी टटीरी की नई ब्रांच का दिल्ली-सहारनपुर रोड़ स्थित मेन बस स्टैंड बडौत में शुभारम्भ हो गया।
इस मौके पर प्रवीण गुप्ता व आकाश गुप्ता ने कहा कि उनकी मिठाईयों में जो सौ प्रतिशत देशी घी की शुद्धता है, उस पर वह हमेशा कायम रहेंगे। ग्राहक उनके यहां जिस आशा, उम्मीद, विश्वास व भरौसे के साथ मिठाईयां खरीदते है, वह उन पर एकदम खरा उतरेंगे और उनके विश्वास को कभी भी टूटने नहीं दिया जाएगा। अग्रवाल मंडी टटीरी की यह बालूशाही अपने लाजवाब स्वाद के लिए दूर-दूर तक मशहूर है। भगत जी स्वीट्स हाउस के मालिक देवेन्द्र भगत जी ने अब से पचास साल पहले अग्रवाल मंडी टटीरी में एक छोटी सी दुकान से बालूशाही का कारोबार शुरू किया था और आज यह कारोबार बढ़कर काफी ऊंचाईयों पर जा पहुंचा है। बागपत, टटीरी, शाहदरा, मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर, शामली व सोनीपत जैसे शहरों में उनकी दो दर्जन से भी ज्यादा ब्रांच है। इस मौके पर आशीष गुप्ता, पीयूष जैन, देवेंद्र जैन आदि थे।
विपुल जैन
If you have any doubts, please let me know