बागपत। विपुल जैन
कोरोना वैश्विक महामारी में योगाचार्य डॉ मनोज विश्नोई द्वारा समाज के गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों की तन, मन से पूरी सेवा की जा रही है। उन्होंने सोमवार को निर्धन परिवारों को कच्ची सब्जी के 100 पैकेट का वितरण किया।
डॉ बिश्नोई सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी रहकर दीन दुखियों की मदद करते रहते हैं। उन्होंने बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन, काढ़ा व फल वितरण भी किया था। आज जहां एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को स्पर्श करने से भी डर रहा है, वही समाजसेवी विश्नोई निडर होकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। उनके घर-घर जाकर आवश्यक वस्तुए प्रदान कर रहे हैं। डॉ मनोज विश्नोई यूपी योगा एसोसिएशन के प्रदेश सह मंत्री,यूटा के प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष तथा बागपत योग एसोसिएशन के संरक्षक हैं। उन्होंने आज के इस परिवेश में युवाओं को आगे आकर ऐसी विकट स्थिति में गरीब मजदूरों, असहाय लोगो की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवाओं को परहित सरस धर्म नही भाई का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का अंतिम लक्ष्य असहाय, निर्धन, गरीब व मजदूर भाई-बहनों की सेवा करने के साथ-साथ राष्ट्र की सेवा करना है। आम जन की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु वह लोगों को तुलसी, गिलोय,लोग,दालचीनी का काढ़ा वितरित करेगे। इस मौके पर उनके सहयोगी वीरपाल चौधरी ,रुद्रांश सहरावत,रामपाल सिंह ,समर्थ ,बॉबी तोमर ,अतुल गुप्ता, विजय लुहारी,राजकुमार तोमर,धीरेन्द्र तोमर आदि रहे।
If you have any doubts, please let me know