हर घर पौधा अभियान शुरू करेंगे सूर्यांश । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
पर्यावरण-रक्षक व युवा समाजसेवी सूर्यांश यादव 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 20 गाँवों में हर घर पौधा, घर-घर पौधा अभियान का श्रीगणेश डौला इंटर कालिज से करेंगे।
 सूर्यांश यादव ने बताया कि इस वर्ष उनका लक्ष्य लगभग 10 हजार पौधे रोपित कराना है, जिसके लिए 20 गाँवों को चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। गौरतलब है कि सूर्यांश यादव पिछले 4 सालों मे लगभग 16 हजार पौधे रोपित करा चुके हैं। सरकारी दिशा-निर्देशों को देखते हुए केवल 5 लोगों को कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया है, ताकि सोशल-डिस्टेंशिग नियमों का समुचित तरीके से पालन हो सके। सभी को मास्क अनिवार्य रूप से पहनना होगा। सूर्यांश यादव 5 जून से 15 अगस्त तक इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top