सेवानिवृत्त होने पर स्नेह लता को दी विदाई । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
वैदिक कन्या इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी की कार्यालय अधीक्षक स्नेह लता सेवानिवृत्त हो गई। उनकी सेवानिवृत्ति पर उन्हें विदाई दी गई। 
इस मौके पर कॉलेज के कोषाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि स्नेह लता कर्मठता की प्रतीक रही है। उन्होंने अपना कार्यकाल ईमानदारी और मेहनत से पूरा किया है एवं कभी भी प्रबंध समिति, अध्यापिकाओ एवं सहकर्मियों व अभिभावकों को शिकायत का अवसर नहीं दिया। वह नाम के अनुरूप स्नेह एवं मेहनत से कार्य करती रही। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वर सिंह, उप सचिव चौधरी ऋषिपाल, संजीव शर्मा एवं पंकज गुप्ता ने उन्हें कॉलेज की ओर से शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 
कॉलेज स्टाफ की ओर से डॉ प्रतिभा सिंह एवं सविता कुमारी ने उन्हें अभिनंदन पत्र भेट किया।  कॉलेज सचिवालय के अशोक कुमार, संजय कुमार एवं सचिन कुमार ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर बधाइयां दी। इस मौके पर स्नेह लता के पति अजय कुमार व  पुत्र अभिषेक कुमार भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top