बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर ना निकलने दें : सचिन वत्स । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष सचिन वत्स ने कोरोना महामारी के चलते समाज के लोगों व जनता से आग्रह किया है कि वह घर में रहें सुरक्षित रहें। बार-बार हाथ धोये और घर को सेनेटाइज करें। घर के बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर ना निकलने दें और उनका पूरा ध्यान रखें। 

अपनी सुरक्षा समाज की सुरक्षा है। इस महामारी के संकट में एक दूसरे का पूरा सहयोग करे। यह संकट भारत नहीं, अपितु विश्व के बहुत सारे देशों में काल की तरह मंडरा रहा है। हमें इस महामारी से बचना भी है और सुरक्षित भी रहना है। उन्होंने परिषद की तरफ से इस महामारी के चलते संकट में कार्य कर रहे बडौत थाना अध्यक्ष अजय शर्मा व उनकी समस्त टीम को सलूट करते हुए उन्हें कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि पुलिसकर्मी दिन रात की ड्यूटी कर हमें हमारे घर में सुरक्षित रखने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया कर्मियों का भी सम्मान किया। कहा कि इनकी  वजह से हमें घर में सुरक्षित बैठे पूरे जिले व देश की जानकारी मिलती रहती है। इस महामारी के चलते जरूरतमंदों की सेवा कर रहे चंद्रवीर तोमर, नीरज कौशिक व  दीपक बामनौली आदि को भी सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top