स्वदेशी स्वावलंबन अभियान को सफल बनाने की अपील । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
छपरौली के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संचालित स्वदेशी स्वावलंबन अभियान में डिजिटल हस्ताक्षर किये और सभी से अभियान को सफल बनाने की अपील की। 

उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वॉकल फ़ॉर लोकल का मंत्र देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने भी स्वदेशी जागरण मंच के स्वदेशी स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत  डिजिटल हस्ताक्षर मुहिम में हस्ताक्षर करते हुए भारत को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाये है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को इस अभियान से अपने परिवार, मित्रगण एवं संबंधियों को जोड़कर इसे आगे बढ़ाने हेतु अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि स्वाबलंबी भारत बनाने हेतु हमारी सरकार वचनबद्ध है। इस अभियान में मैं स्वदेशी जागरण मंच के साथ हूं। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए गए स्वदेशी स्वावलंबन अभियान के तहत सभी स्थानीय व स्वदेशी उत्पाद खरीदें एवं स्वेच्छा से देशी व स्वदेशी ही उत्पादन का प्रयोग करे। हम उद्यमी व स्वरोजगारी बने एवं संकट की इस घड़ी में देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top