तंबाकू मानव जीवन के लिए घातक : देवेंद्र धामा । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर साकरोद गांव में  नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के सौजन्य से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस मौके पर समिति के महासचिव देवेंद्र धामा ने कहा कि तंबाकू मानव जीवन के लिए घातक है। किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके दुष्परिणामों से कैंसर जैसे असाध्य रोग हो सकते हैं। इससे बचाव अत्यंत आवश्यक है। इससे स्वास्थ्य की भी रक्षा होगी और धन की भी रक्षा होगी और घर परिवार में खुशहाली आएगी। साथ ही उन्होंने सभी को तंबाकू व खैनी जैसी नशीली वस्तुओं का सेवन न करने की शपथ दिलाई और अपने बच्चों व मित्रों को भी जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे हमारा स्वास्थ्य बचेगा। साथ ही पैसे भी बचेंगे, जो हमारे बच्चों के व घर के खर्च के काम आएंगे। उन्होंने सभी से तंबाकू की लत छोड़ने की अपील की और सभी को उसके दुष्परिणाम बताये। इस मौके पर जगपाल, देवेंद्र प्रधान, गजेंद्र, रामपाल, रविन्द्र, धर्मेंद्र, हरेंद्र आदि थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top