सरल केयर फाउंडेशन ने अनुभूति चौहान को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर
लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का करेंगी कार्य
बागपत। विपुल जैन
सरल केयर फाउंडेशन लखनऊ ने सामाजिक जागरूकता अभियान के लिए अरुणोदय संस्था की चेयरमैन एवं प्रमुख समाज सेविका अनुमति चौहान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का कार्य करेंगी।
रविवार को इंटरनेशनल टोबैको दिवस पर उन्होंने कहा कि धूम्रपान पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए तो खतरनाक है ही साथ ही साथ कोविड-19 कोरोना वायरस के दौर में इसकी वजह से खतरा और भी बढ़ गया है। इसको रोकने के लिए ही सरकार ने धूम्रपान पर प्रतिबंध भी लगाया हुआ है और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर रोक लगाई हुई है। सभी को इस पर अमल करना चाहिए। कहा कि धूम्रपान मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खराब खतरनाक है, सभी को मिलकर इसके खिलाफ आगे आना चाहिए। अंत मे उन्होंने सभी को नशे का त्याग करने की शपथ दिलाई और नशा मुक्त अभियान में सहयोग करने की अपील की।
If you have any doubts, please let me know