पानी की बूंद बूंद को बचाने के लिए सभी आगे आये : विद्यार्णव शर्मा । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
समाज सेवी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व पीपीएस अधिकारी  विद्यार्णव शर्मा ने सभी लोगों से मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पानी की बूंद-बूंद को बचाने की सलाह दी है। 
विद्यार्णव शर्मा ने कहा कि जल ही जीवन है और इसके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह पानी की बूंद-बूंद को बचाएं। कहा कि आज की परिस्थितियों को देखते हुए जल बचाना बहुत ही आवश्यक हो गया है। सब काम सरकार पर छोड़ना भी उचित नही है। बताया कि एक व्यक्ति पीने वाले पानी के अतिरिक्त 24 घण्टे में कम से कम 8 से 10 बाल्टी पानी का प्रयोग करता है। कहा कि यदि व्यक्ति कुछ तरीके अपनाए तो पानी की बर्बादी को बचाया जा सकता। बताया कि आरओ से बहुत पानी निष्प्रयोज्य  निकलता है। इस बेकार बह रहे पानी को कई बाल्टियों व टब आदि में भरकर इसका प्रयोग स्नान करने तथा टॉयलेट आदि में  आवश्यकतानुसार किया जा सकता है। टॉयलेट सीट पर लगे फ्लैश टैंक में एक पानी की बोतल भरकर स्थाई रूप से रखें। इससे एक लीटर पानी हर बार बचेगा।
इसके अलावा बर्तनों की सफ़ाई, कपड़ों की धुलाई, घर के फर्श,वाहन आदि की सफ़ाई धुलाई में इस पानी का प्रयोग कर सकते हैं। कहा कि जब मकान बनवाया जाए तो उसमें वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अवश्य लगवाया जाए। नया मकान बनवाने वाले लोग आरओ द्वारा निकाले जा रहे  निष्प्रयोज्य पानी के लिये अलग से स्टोर करने के लिये पाईप लाइन आदि लगवा सकते हैं, इससे आपका समय भी बचेगा। 
कहा कि ध्यान रखे कि पानी अनावश्यक न बहे। देखा जाता है कि घरों की टँकी फुल होने के बाद भी हमारे सबमर्सिबल चलते रहते हैं। इस तरफ भी हम सब लोगों को मिलकर ध्यान देना चाहिए। कहा कि जरा से प्रयास से एक परिवार प्रति दिन कम से कम 50 लीटर पेयजल बचा सकता है l जब आवश्यकता न हो तथा रात्रि में आरओ को अवश्य बन्द कर दिया जाये। कहा कि
वर्तमान व भविष्य के लिये  
जल बचाने के लिए सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करने चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top