बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता पार्टी बागपत के मीडिया जिला संयोजक अजय गोयल ने कहा कि यदि देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो हम सबको मिलकर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा और विदेशी वस्तुओं का त्याग करना होगा।
अजय गोयल ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की हुई है। इस पैकेज से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा और देश की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी। यह आर्थिक पैकेज देश के कुटीर उद्योग व गृह उद्योग से जुड़ा है और देश के करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन हैं। इस पैकेज से देश के हर वर्ग को राहत मिलेगी। आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक और किसान के लिए है, जो हर तरह के हालात व मौसम में देश के लोगों के लिए दिन-रात मेहनत करता है। वहीं इस पैकेज से उस मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी, जो पूरी ईमानदारी के साथ टैक्स देकर देश की तरक्की में योगदान देता है। यह भारत के उद्यमियों के लिए है, जो भारत को आर्थिक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए वचनबद्ध हैं। इससे देश में बड़े पैमाने पर सुधार होंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सुधार की प्रतिबद्धता के साथ अब देश को आगे बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए यह जरूरी है कि सभी लोग विदेशी वस्तुओं का त्याग कर स्वदेशी वस्तुएं अपनाएं और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
If you have any doubts, please let me know