वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं : हरेंद्र प्रधान । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
समाजसेवी हरेंद्र प्रधान बली ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह-जगह पौधों का रोपण किया और और सभी को उनकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया। 
हरेंद्र प्रधान ने अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय पब्लिक स्कूल,  हॉस्पिटल व गांव बली में छायादार व फलदार वृक्षों का रोपण किया। हरेंद्र प्रधान ने कहा कि पेड़-पौधों का मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। इसके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पेड़ों से हमें फल, फूल, ओषधि व ईंधन की प्राप्ति होती है। साथ ही पेड़-पौधे कार्बन-डाइ-ऑक्साइड गैस को ग्रहण कर उसके बदले में हमें ऑक्सीजन गैस देते हैं, जो मानव के लिए जीवनदायिनी है। इसलिए सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे अधिक से अधिक भू-भाग पर पेड़-पौधे लगाएं और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। साथ ही उन्होंने पेड़ों का अवैध कटान करने वालों के खिलाफ भी आगे आने की अपील की। कहा कि जो भी पेड़ों का अवैध कटान करें तो सभी मिलकर उसका विरोध करें। उन्होंने सभी लोगों को अपने यहां पर एक-एक पौधा लगाने की भी शपथ दिलाई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top