बागपत। विपुल जैन
नारी सशक्तिकरण संघ द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता डोली जैन को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसको लेकर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
उन्हें यह सम्मान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार धाकड़ एवं राष्ट्रीय सचिव नूतन सिंह ने प्रदान किया। डोली जैन द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर चल रहे लॉक डाउन में समाज के गरीब, निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा की जा रही है। उनके द्वारा जहां जरूरतमंद लोगों को खाने- पीने के सामान व अन्य राशन सामग्री वितरित की जा रही है, वहीं वह कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने लोगों को कोरोना संक्रमण काल में अपने घरों में ही रहने की सलाह दी है। साथ ही कहा की जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले, वरना अपने घर पर ही रहे। मुंह पर मास्क लगाकर रखें और अपने हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहे। सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखें और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
If you have any doubts, please let me know