चैनल के माध्यम से अपना फिल्मी सफर बताएंगी एक्टर्स गरिमा अग्रवाल । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 

फिल्म एक्टर्स गरिमा अग्रवाल चैनल के माध्यम से अपना फिल्मी सफर बताएंगी। अपने फैंस की डिमांड पर उन्होंने अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू किया है। इसके माध्यम से वह लोगों को मेरठ से मुंबई की यात्रा के बारे में बताएंगी। 
कहा कि जो लोग देश के कोने-कोने से मुंबई अपने सपनों को पूरा करने जाते है, उनके रास्तों में क्या-क्या रुकावटें आती है और उनका समाधान किस तरह किया जा सकता है, यह सब बातें वह चैनल के माध्यम से लोगों के बीच साझा करेंगी। वह मूल रूप से बागपत की सीमा से सटे मेरठ की रहने वाली है। अभी तक है वह फिल्म रिस्कनामा, बधाई हो बेटी हुई है, हसीना, चैस, सुल्तान मिर्जा आदि बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा कई टीवी सीरियल में भी उन्होंने अभिनय किया है तथा टीवी पर भी उन्होंने कई बड़ी कंपनियों का ऐड किया है। उन्हें कई बड़े अवार्डों से नवाजा जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top