बागपत। विपुल जैन
रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में जनपद में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई गई और बासौली गांव में तीनों हत्याओं की पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई।
रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठिना ने कहा कि जनपद में आये दिन चोरी, डकैती, हत्या व लूट की घटनाएं हो रही हैं। शासन- प्रशासन बढ़ते अपराधों को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। बासौली गांव में सत्ता पक्ष के लोग निष्पक्ष बात नहीं कर रहे हैं। रालोद बासोली कांड में निष्पक्ष कार्यवाही की मांग करता है। रालोद जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि गन्ना भुगतान के प्रति सरकार गंभीर नहीं हैं। निजी मिल मालिक गन्ना भुगतान नहीं करना चाहते। शासन- प्रशासन निजी मिल मालिकों की हठधर्मिता के आगे घुटने टेक गया है। गन्ना क्रय केंद्रों पर जमकर घटतौली की जा रही है, लेकिन गन्ना विभाग घटतोली को रोकने में नाकामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के सभी प्रकार के कृषि ऋण और बिजली बिल तुरंत माफ करें और 6 हजार रुपये मासिक किसानों के खातों में भिजवाए, ताकि किसान लॉकडाउन में आर्थिक संकट से उभर सके। बैठक में सुनील धामा, योगपाल तोमर, विनय धामा, श्रीपाल धामा, रामपाल धामा, सचिन पंडित, जसवीर पवार, पप्पू मुखिया, विनोद तोमर आदि थे।
If you have any doubts, please let me know