विडियो कांन्फ्रेस कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा अमीनगर सराय मण्डल की एक बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला आईटी सेल प्रमुख शिवा यादव की देखरेख में हुई।
बैठक में मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर  ने बताया कि कोरोना महामारी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा को समर्पित होकर विभिन प्रकार से समाज की सेवा कर रहा है। कोरोना की महामारी को हराने के लिए बार-बार साबुन से हाथ धोना, मास्क का प्रयोग करना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है। सूरजपाल ने  सरकार की 6 साल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि 4 जून से 10 जून तक मास्क वितरण तथा 11 जून से 15 जून तक केंद्र सरकार की 6 साल की व प्रदेश सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को पत्रक द्वारा डोर टू डोर जाकर जनता को बतानी है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करना है।  अमीनगर सराय मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने मंडल के पदाधिकारियों से, अपने सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्ष से प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर केंद्र सरकार की व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेन्द्र शर्मा ने किया। बैठक में मंडल महामंत्री अवनींद्र पाराशर, जोगेन्दर गिरि, मण्डल उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक, अजय पालीवाल, लक्की चौधरी, सोनू गुप्ता, सुशील शर्मा, धीरज शर्मा, कृष्णपाल सैनी, योगेश्वर त्यागी, गौरव यादव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top