लूट की घटना का खुलासा नहीं तो होगा आंदोलन । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी के संयुक्त मंत्री दीपक गोयल के प्रतिष्ठान पर व्यापार संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई।
इसमें व्यापार संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने एसपी से कहा कि टटीरी में व्यापारी सौरभ गोयल के साथ लूट की जो घटना हुई है, उसका अति शीघ्र खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही लूटी गई रकम भी बरामद की जाए, अन्यथा व्यापारी आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। बैठक में संगठन मंत्री पंकज गुप्ता,  उपाध्यक्ष अनिल गोयल, मंत्री  आशीष गर्ग, सभासद राजीव गोयल, विनोद गोयल, मृदुल मित्तल, पीयूष गुप्ता ,शैंकी चौधरी, पूर्व सभासद विनोद गोयल, सुनील गोयल,मनोज मित्तल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top