बागपत। विपुल जैन
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में कोविड-19 के 15 पॉजीटिव केस आने के बाद रविवार को बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम मोहल्ले में पहुंची और सर्वे किया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने मुगलपुरा मोहल्ले में 385 घरों का सर्वे किया, जिसमें 20 घरों के 69 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया और 54 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। डॉ विभाष राजपूत ने मोहल्ले के लोगों को अपने मुंह को मास्क या कपड़े से ढकने, समय-समय पर साबुन व सेनेटाइजर से हाथ धोने और बिना वजह घर से बाहर ना निकलने के लिए जागरूक किया। मोहल्ले में एक साथ 15 कोविड-19 के पॉजिटिव केस मिलने यहां के लोगों में डर- दहशत का माहौल दिखाई दिया और वह अपने घरों में ही कैद रहे।
If you have any doubts, please let me know