दिनेश शर्मा ब्राह्मण महासभा समिति बागपत के जिला अध्यक्ष बने । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
डिवाइन ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक दिनेश शर्मा को ब्राह्मण महासभा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पण्डित धर्मेद्र शर्मा ने बागपत जनपद के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
साथ ही आशा व्यक्त की कि दिनेश शर्मा के जिला अध्यक्ष बनने से उनके नेतृत्व में ब्राह्मण समाज एकजुट होगा और विकास की ओर विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। अपने जिला अध्यक्ष बनने के उपरांत दिनेश शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज को विकास की असीम ऊंचाइयों तक ले जाना है। जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, वह उस दायित्व का निष्ठा से पालन करेंगे और समाज हित में कार्य किये जाएंगे। समाज का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर उन्हें पण्डित घनश्याम शर्मा, राकेश शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य तेजपाल शर्मा, देशपाल शर्मा, लोकेश वत्स, राममेहर शर्मा, सुभाष शर्मा, सचिन शर्मा, ओंकार शर्मा, राकेश वशिष्ठ, शिवकुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, बिजेंद्र शर्मा आदि ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top