शिक्षिका व अधिकारियों के खिलाफ की जाये कार्रवाई । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के साकरोद स्थित कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, इसमें बेसिक शिक्षा विभाग में पकड़े गए फर्जीवाडे की घोर भर्त्सना की गई और इस फर्जीवाड़े में संलिप्त शिक्षिका व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई। 

बैठक को संबोधित करते हुए समिति के महासचिव देवेंद्र धामा ने बताया कि अनामिका शुक्ला नाम की एक शिक्षिका प्रदेश के 25 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तैनात थी। बेसिक शिक्षा विभाग के फर्जीवाड़े में इसका खुलासा हुआ है। शिक्षिका अभी तक वहां से करोड़ों रुपए का वेतन ले चुकी है। वह बागपत जनपद के बडौत में भी तैनात रही। कहा कि इतना बड़ा घोटाला बिना अधिकारियों की मिलीभगत के नहीं हो सकता। उन्होंने शासन-प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षिका व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। बैठक में रामवीरी देवी, ममता, गीता, अमित कुमार, सविता आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top