पीड़ित पक्ष पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस ले : अशोक । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
श्री महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के सचिव अशोक कश्यप ने शासन-प्रशासन से बासौली गांव में पीड़ित पक्ष पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। 

अशोक कश्यप ने बताया कि गत 31 मई को गांव में चक्की पर गेहूं पीसने को लेकर विवाद हो गया था और उसके बाद 1 जून को दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर शेखर कश्यप की हत्या कर दी थी। बाद में ग्रामीणों ने दो हमलावरों को मार गिराया था। अब उल्टे ही पीड़ित शेखर कश्यप के परिजनों पर पुलिस द्वारा राजनैतिक दबाव में आकर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने शासन- प्रशासन से मांग की है कि शेखर कश्यप के परिजनों पर राजनीतिक दबाव में आकर जो मुकदमा दर्ज किया गया है, उसे तुरंत वापस लिया जाए। इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उसके हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top