बागपत। विपुल जैन
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी ने जीवाना गुलियान गांव में गरीब बच्चों को मास्क, सेनेटाइजर व फल आदि का वितरण किया।
साथ ही गरीब बच्चों को कोरोना जैसी गंभीर बीमारी के बारे से अवगत कराया। सभी को मास्क पहनने की सलाह दी गई है और सोशल डिस्टेंस का खास ध्यान रखने की बात कही गई। इस मौके पर मोहित चौधरी ने कहा वह कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी को खत्म करने के लिए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ अवि बालियान, मोहित सोलंकी,अखिल तोमर, सुकेंद्र चौधरी, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।
If you have any doubts, please let me know