मोदी सरकार की नीतियों व संकल्पों पर रखे विचार । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी के आह्वान पर बागपत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिला आईटी विभाग के सौजन्य से ऑनलाइन युवा सम्मेलन का  आयोजन किया गया, इसमें जिले के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता विधायक व विधान मंडल दल के मुख्य सचेतक योगेंद्र उपाध्याय रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में मोदी सरकार की नीतियों व संकल्पों पर विचार रखे व मोदी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में लिए गए बड़े व कड़े फैसलों पर प्रकाश डाला। कोरोना महामारी के वैश्विक संकट से मोदी सरकार आमजन को जान है तो जहान है के मूल मंत्र से जीवन को बचाने के साथ-साथ समुचित चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ बनाने का कार्य कर रही है। इस वैश्विक महामारी के कारण जहां समूचे विश्व मे अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, उस  स्थिति में भारत सरकार द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को कैसे इस संकट काल मे सम्भाला जाए, उस पर भी प्रधानमंत्री द्वारा निरन्तर प्रयास किये जाने की सराहना की। इस संकट के समय मे भी आमजन तक खाने-पीने व अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओम यादव की गरिमामयी उपस्थिति युवाओं  में ऊर्जा का संचार कर रही थी। इस कार्यक्रम में भाजपा  जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर का भी सानिध्य रहा। उनके साथ- साथ जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर भी साथ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता भाजपा युवा मोर्चा जिला संयोजक डॉ विनय त्यागी ने की जबकि युवा मोर्चा के  जिला महामंत्री प्रभात गुर्जर द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस कार्यक्रम को जिला आईटी विभाग के संयोजक शिवा यादव व दीपेश तोमर ने होस्ट किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सचिन खोखर, दीपक शर्मा, कमल सिंह, आयुष जैन, गौरव यादव, मनोज पांचाल, वतन सरोहा, रूपक तोमर, मोनू त्यागी, प्रशांत चौधरी आदि भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top