मोरारी बापू के खिलाफ दर्ज किया जाए मुकदमा : प्रियंका । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
जय भारत मंच उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका आर्या ने मोरारी बापू पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने को लेकर एसपी बागपत को पत्र दिया।

प्रियंका आर्य ने कहा कि मोरारी बापू के सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, कृष्ण के पुत्र और पौत्र पर अभद्र टिप्पणी की है। मोरारी बापू की टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। वह अपने बयानों से धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं, जिससे समस्त समाज के लोग क्रोधित हैं। कहा कि धारा 144 लगी होने के कारण लोग आंदोलन नहीं कर पा रहे हैं।  इसलिए मोरारी बापू के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को भड़काने की धाराओं में अभियोग पंजीकृत  कर कार्रवाई की जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top