बागपत। विपुल जैन
खेकड़ा के पूर्व विधायक मदन भैया ने पुलिस प्रशासन से स्टाव पोल डॉट कॉम पर एग्जिटपोल का मैसेज बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
मदन भैया ने कहा कि व्हाट्सएप पर एक एग्जिट पोल का मैसेज चल रहा है, जो स्टाव पोल डॉट कॉम द्वारा लिंक बनाकर प्रचारित- प्रसारित किया जा रहा है। बताया कि यह लोनी विधानसभा के विधायक पद हेतु बनाया गया है। इसमें नंदकिशोर गुर्जर, जाकिर अली, मनोज धामा, मदन भैया ये सभी नाम एग्जिट पोल के लिए दर्शाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत ऐसा कर रहे हैं, ताकि अपने निजी लोगों को इस मैसेज को भेजकर वह अपने पक्ष में अधिकतम पोल कराकर दूसरे लोगों की छवि का ग्राफ डाउन व लोगों को गुमराह कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे में बिना किसी की अनुमति के एग्जिट पोल में नाम सम्मिलित करना एक तरह से षड्यंत्र के तहत छवि को खराब करने का प्रयास है। स्टाव पोल डॉट कॉम द्वारा एग्जिट पोल के लिए बनाए गए लिंक अथवा ऐप में उनकी सहमति अथवा अनुमति के बगैर नाम शामिल करके मैसेज प्रचारित-प्रसारित करना कानूनी दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सहमति के बगैर षड्यंत्र पूर्वक छवि खराब करने की नियत से स्टाव पोल डॉट कॉम के जरिए एग्जिट पोल का लिंक मैसेज बनाने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होना नितांत आवश्यक है।
If you have any doubts, please let me know