वृक्ष मानव सुरेन्द्र सिंह तुगाना ने प्रकृति को समर्पित किया जीवन, लगाए 6 लाख से ज्यादा पौधे । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
एक वृक्ष मानव, जिन्होनें मात्र छह साल की उम्र से पेड़ लगाने शुरू किए थे और अब तक वह 6 लाख से अधिक पेड़ लगा चुके हैं। जिसने अपनी मेहनत से क्षेत्र को हरा-भरा कर दिया। जी हां, हम पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना की बात कर रहे हैं। 
उनके अनुसार वृक्ष मेरे माता-पिता हैं, मेरी संतान हैं, वृक्ष मेरे सगे साथी हैं। सुरेंद्र सिंह तुगाना को क्षेत्र में को वृक्ष मानव कहा जाता है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन वृक्षों के नाम समर्पित कर दिया है। छपरौली क्षेत्र के तुगाना गांव में जन्मे सुरेंद्र सिंह तुगाना का जन्म 1 जनवरी 1974 को हुआ था। 6 साल की उम्र में अपने चाचा धर्मवीर सिंह के साथ पहला बरगद का पौधा लगाने के बाद इन्होंने अपना पूरा जीवन वृक्षारोपण को समर्पित कर दिया। उनके अनुसार छोटी सी कोशिश से वह दुनिया को अपने भगीरथ प्रयास से हरा-भरा करने की कोशिश में हैं। अपने इस अभियान में वह स्कूली बच्चों, विदेश से आए शिक्षकों, समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों, आम आदमियों, किसानों और जन्मदिन व शादी आदि पावन अवसर पर लोगों को पौधा भेंट करते हैं और उनसे पौधारोपण कराते हैं। साथ ही आजीवन पौधों की सेवा का संकल्प दिलाते हैं। वह लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूक करते रहते हैं और अब उनके इस अभियान थे प्रेरित होकर आम लोग भी बड़े पैमाने पर पेड़-पोधे लगाने लगे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top