गरीब बच्चों को किया फलों का वितरण । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी ने मंगलवार को जगह-जगह गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों को फलों का वितरण किया। 
उन्होंने कहा कि इस समय को कोरोना संक्रमण को लेकर लॉक डाउन चल रहा है। ऐसे में हमें समाज के गरीब, निर्धन,असहाय व दीन- दुखियों का भी ध्यान रखना चाहिए। कहा कि उनकी सेवा ही सच्ची ईश्वरीय भक्ति है। इस दौरान उन्होंने गरीब बस्ती में रहने वाले बच्चों, बुजुर्गों व नौजवानों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया। कहा कि सभी लोग अपने घर पर रहें सुरक्षित रहें। जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकले। हाथों को साबुन से धोते रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। साथ ही उन्होंने उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से भी अवगत कराया और उनसे लाभ उठाने की अपील की। कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों की  हितेषी है और उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हुई है, जिससे सभी को फायदा उठाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top