शिक्षा विभाग में पकड़े गए फर्जीवाड़े की हो सीबीआई जांच । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने शिक्षा विभाग में पकड़े गए फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। 

बताया कि एक शिक्षिका प्रदेश के 25 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तैनात थी।  बेसिक शिक्षा विभाग के फर्जीवाड़े में इसका खुलासा हुआ है। शिक्षिका अभी तक वहां से करोड़ों रुपए का वेतन ले चुकी है। कहा कि इतना बड़ा घोटाला बिना अधिकारियों की मिलीभगत के नहीं हो सकता। कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अत्याचार व गुंडाचार खत्म करने की बात कहकर सत्ता में आई थी,  लेकिन इसके विपरीत आज देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार, अत्याचार व गुंडाचार सभी काम हो रहे हैं। भ्रष्टाचार इतनी चरम सीमा पर पहुंच गया है कि आए दिन किसी ना किसी विभाग में घोटाले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा गरीब, मजदूर व किसान पर आए दिन अत्याचार हो रहे है। उन पर जुल्म ढहाये जा रहे हैं। वही गुंडागर्दी इतनी बढ़ गई है कि निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है। इसके अलावा हर रोज चोरी, डकैती, लूट व बलात्कार आदि की घटनाएं हो रही है। कहा कि भाजपा सरकार शासन चलाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top