विधायक केपी मलिक ने क्षेत्र में बाटें मास्क व सेनेटाइजर । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर शुक्रवार को बड़ौत विधानसभा के विधायक केपी मलिक ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को मास्क एव सेनेटाइजर वितरित किए।
इस मौके पर विधायक द्वारा कस्बे व आसपास के गांव में बीस हजार मास्क वितरण करने के लिए बड़ौत विधानसभा के चार मंडल अध्यक्षों को मास्क वितरण के लिए दिए। कहा कि जरूरतमंदों को उनके घर पहुंच कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उन्हें मास्क वितरित करें । विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र की जनता से सरकार के निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन के अनुसार एहतियाती उपाय अपनाने आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सभी को मास्क पहनना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग नियम के अंतर्गत दूरी रखनी चाहिए और बार-बार अपने हाथ सेनेटाइज या साबुन से धोने चाहिए। यही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक है, ताकि कोरोना संक्रमण के चक्र को तोड़ा जा सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष जसवीर सौलंकी, महिला मोर्चा संयोजक ममता गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, अमित जैन,  सचिन शर्मा, सत्यबीर सिंह, आशीष त्यागी, अंकित वर्मा, सुनिल कुमार आदि उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top